अगर आप हैं एयरटेल के उपभोक्ता तो यह खबर जरूर पढ़ें

1

नई दिल्ली। अगर आप एयरटेल यूजर्स हैं और ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल करते हैं तो आप के लिए एक अच्छी खबर है। एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए ‘माय होम रिवॉर्ड्स’ प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस प्रोग्राम के तहत कंपनी हर ब्रॉडबैंड ग्राहक को बिना किसी शुल्‍क के हर महीने 5जीबी अतिरिक्‍त डेटा देगी। लेकिन कंपनी का शर्त यह है कि उस ग्राहक के परिवार में किसी अन्य सदस्‍य के पास भी एयरटेल का कोई कनेक्शन होना चाहिए, चाहे डीटीएच हो या पोस्‍टपेड मोबाइल। ग्राहकों को यह ऑफर उनके वर्तमान कनेक्‍शन या नए डिजिटल टीवी या पोस्‍टपेड कनेक्‍शन, दोनों पर मिलेगा।

इसे भी पढ़िए :  गूगल ने बदली पॉलिसी, जीमेल में किया ये बड़ा बदलाव

कंपनी के मुताबिक, अगर आपके पास दो एयरटेल पोस्टपेड कनेक्शन है और एक एयरटेल डिजिटल टीवी कनेक्शन तो आपको तीनों कनेक्शनों के लिए 5-5 जीबी के हिसाब से 15 जीबी डेटा फ्री में दिया जाएगा। यह डेटा आपके मंथली युसेज डेटा प्लान के अतिरिक्त दिया जाएगा। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आप एयरटेल इंडिया की वेबसाइट पर जा सकते हैं या फिर ‘माय एयरटेल ऐप’ के जरिए रजिस्‍टर करके ‘माय होम रिवॉर्ड्स’ क्‍लेम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  फेसबुक की सबसे बड़ी चूक, 20 लाख जिंदा लोगों को मृत बताकर दे डाली श्रद्धांजलि!

कंपनी के होम डिविजन के कार्यकारी अधिकारी हेमंथ कुमार गुरुस्वामी ने ई-मेल के जरिए बयान जारी कर कहा कि अपने लैंडलाइन पर अनलिमिटेड मुफ्त फोन कॉल करने के लाभ के साथ-साथ अब कंपनी अपने उपभोक्ताओं को फ्री में अतिरिक्त डेटा भी मुहैया करवाएगी।

इसे भी पढ़िए :  एम्स में भर्ती सुषमा स्वराज को किडनी देना चाहता हैं ये सिपाही