दिल्ली में बाढ़ की संभावना, खतरे के निशान तक पहुंचा यमुना का जलस्तर

0

 

दिल्ली: हरियाणा में एक बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है, जिसके कारण दिल्ली सरकार ने आपदा एवं बाढ़ प्रबंधन दलों को तैनात किया है।

इसे भी पढ़िए :  विपक्ष के निशाने पर पीएम, केजरीवाल ने मोदी सरकार को कहा तानाशाह

दिल्ली के जल मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच जाने के कारण उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाका से कुछ लोगों को वहां से हटा दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली का हाल देखिए! बदमाशों के खिलाफ उठाई आवाज, मिली सज़ा-ए-मौत

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, जो खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। राहत एवं बचाव दल सचेत हैं। बुराड़ी से कुछ लोगों को हटाया गया है। आपदा प्रबंधन एवं बाढ़ विभाग के दल रात्रिकालीन ड्यूटी पर हैं।’’

इसे भी पढ़िए :  22 जुलाई से शीला की भागदौड़ शुरू, कांग्रेस ने तय की चुनाव प्रचार की तारीख