दुनिया के पहले क्वांटम हैक अभेद्य उपग्रह को प्रक्षेपित करेगा चीन

0

 

दिल्ली

चीन दुनिया के पहले क्वांटम संचार उपग्रह को प्रक्षेपित करने वाला है जिसमें टैप या हैक को रोकने के लिए हैक अभदे्य उच्च सुरक्षा विशेषताएं हैं।

शिन्हुआ संवाद समिति ने आज खबर दी कि यदि इस उपग्रह ने अच्छी तरह काम किया तो यह हैक अभेद्य संचार प्रणाली का मार्ग प्रशस्त करेगा।

इसे भी पढ़िए :  'युद्ध हुआ तो पाकिस्तान का साथ देगा चीन'

चीन कुछ ही दिनों में इसे प्रक्षेपित करेगा।

जुलाई, 2015 में क्वांटम कंप्यूटिंग प्रयोगशाला श्ांघाई में खुली थी जिसकी स्थापना चाइनीज एकेडेमी ऑफ साइंस और चीन की विशाल इंटरनेट कंपनी अलीबाब ने मिलकर स्थापित किया था।

इसे भी पढ़िए :  युद्ध के आसार! चीन ने हैक की वियतनाम के 2 बड़े एयरपोर्ट की स्क्रीन

खबर है कि क्वांटम अहम प्रौद्योगिकी अति उच्च सुरक्षा का दावा करता है क्योंकि फोटोन को न तो अलग किया जा सकता है और न ही उसकी प्रतिकृति बनायी जा सकती है, ऐसे में उससे गुजरने वाली सूचना को हैक करना संभव नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  चीनी विशेषज्ञ ने कहा कभी भी हो सकता है भारत-चीन के बीच युद्ध

इसके अलावा इसमें संवाद करने वाले दो उपयोगकर्ताओं को उनकी बातों में ताक-झांक करने वाले तीसरे पक्ष की मौजूदगी के बारे में सूचित करने की काबिलियत है। तीसरा जो सूचना तीसरे पक्ष द्वारा पकड़ी जाएगी वह खुद ही नष्ट हो जाएगी।