अकाली और भाजपा सरकार ने पंजाब को अपूर्णीय क्षति पहुंचाई है :कांग्रेस

0

 

दिल्ली

पंजाब कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि राज्य की अकाली और भाजपा सरकार ने पंजाब को अपूर्णीय क्षति पहुंचाई है।

विपक्षी पार्टी ने आरोप लगाया कि राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया राज्य में नशीली वस्तु के प्रसार के लिए जिम्मेदार हैं और समूची पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब में मस्जिद में कुरान का अनादर, मौलवी का रिश्तेदार गिरफ्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वादा किया कि कांग्रेस के राज्य की सत्ता में आने पर वह मजीठिया को सही ठहराएंगे क्योंकि वह समूची पीढ़ी को बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार हैं।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब: बैरिकेड तोडकर भागने वाले वाहन पर पुलिस ने की फायरिंग, महिला की मौत

उन्होंने एक रैली में यहां कहा कि एक पीढ़ी बर्बाद हो चुकी है और हमें अगली पीढ़ी को बचाना होगा।

उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए अत्यधिक सक्षम अधिकारियों की एक विशेष टीम बनाएंगे और भरोसा जताया कि दोषियों को चार हफ्ते के पहले कैद की सजा दी जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  हम इशारा कर दें तो तो आप के नेता घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे: हरसिमरत कौर

उन्होंने आप पर प्रहार करते हुए लोगांे को उसके गुमराह करने और लुभाने वाले वादों के प्रति भी आगाह किया।