अखिलेश के मंत्री ने उड़ाई कानून की धज्जियां, गाड़ी पर नंबर की जगह लिखा ‘BOSS’

0
पहली नजर में देखने पर गाड़ी की नंबर प्लेट पर B O S S लिखा नजर आता है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन विभाग के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री प्रवेंद्र यादव आगरा में परिवहन के कानून तोड़ते हुए नजर आए। पहली नजर में देखने पर अखिलेश के मंत्री जी की गाड़ी की नंबर प्लेट पर ‘B O S S’ यानी बॉस लिखा नजर आता है, लेकिन मंत्री जी का कहना है कि ये B O S S नहीं, बल्कि इस पर 8055 लिखा हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  उमर फयाज के लिए इंडिया गेट पर जमा हुए लोग, एक के बदले 10 सिर की मांग

आपको बता दे कि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री प्रवेंद्र यादव फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। वह सोमवार को निजी गाड़ी पर लालबत्ती लगाकर आगरा डीएम ऑफिस में कुछ काम के लिए आए थे। उसी दौरान पत्रकारों की नजर गाड़ी के नंबर प्लेट पर पड़ी और बॉस की मंशा जाहिर हो गई। मीडियाकर्मियों ने सवाल किया तो सिर्फ इतना कहा कि अगर यह गलत है और अटपटा लग रहा है तो वह इस नंबर को ठीक करा लेंगे।

इसे भी पढ़िए :  रेप के आरोपी गायत्री प्रजापति के दोनों बेटों पर कसा शिकंजा, आरोप सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

उधर, इस तरह स्टाइलिश नंबर लिखवाए जाने पर आरटीओ प्रवर्तन एके सिंह का कहना है कि यह पंजीयन शर्तो का उल्लंघन माना जाता है। अंकों को स्टाइल में लिखने पर 200 से 4000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। नंबर प्लेट को लेकर पहले भी समाजवादी पार्टी नेताओं की शिकायतें ही आती रही हैं, लेकिन जुर्माना की रकम काफी कम होने की वजह से नंबर के नियमों की धज्जियां उड़ती रहती है।

इसे भी पढ़िए :  मुसलमानों के बारे में ये क्या बोल गए आजम खान ? अब देना होगा जवाब