ओलंपिक पदक विजेता साक्षी और सिंधु के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा एलान

0

रियो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और पहलवान साक्षी मलिक पर ईनामों की बारिश जारी है। हरियाणा सरकार के बाद अब दिल्ली सरकार ने भी दोनों ओलंपिक पदक विजेताओं को ईनाम देने की घोषणा की है। सरकार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली साक्षी मलिक को 1 करोड़ रूपये का ईनाम देने की घोषणा की है वहीं सिल्वर मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु को 2 करोड़ रूपये देकर सम्मानित करने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़िए :  रिओ ओलंपिक: भारत के लिए निराशाजनक रहा आज का दिन, महिला हॉकी और युगल बैडमिंटन में मिली हार

यह एलान डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने किया है। सिसोदिया साक्षी के घरवलों को बधाई देने रोहतक गए थे। वहीं इस इनाम की घोषणा की गई।

इसे भी पढ़िए :  बॉल टैंपरिंग विवाद पर विराट ने ब्रिटिश अखबार को दिया करारा जवाब, कहा...

manish shishodia

साथ ही मनीष सिसौदिया ने यह भी कहा है कि अगर कोई खिलाड़ी गोल्ड मेडल लेकर आता है तो उसे दिल्ली सरकार 4 करोड़ रूपए देगी।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में केजरीवाल सरकार के दो साल: क्या कहता है 'आप' की सरकार का रिपोर्ट कार्ड ? देखें वीडियो