रियो ओलंपिक: पहले ही मैच में हारे पहलवान योगश्वर, अभी बाकी है पदक की उम्मीद

0
योगेश्वर

रियो ओलिंपिक में के लिए पदक की आखिरी उम्मीद माने जा रहे पहलवान योगेश्वर दत्त पहला मुकाबला हार गाए। मंगोलिया के पहलवान मंदाखनारन गैंजोरिग ने उन्हें 0-3 से हराया।

योगेश्वर के मुकाबले पहले पीरियड में गैंजोरिंग ने काफी अटैक किए। दत्त को अंपायर ने 30 सेकेंड के भीतर अटैक करने की चेतावनी दी, लेकिन वह सफल नहीं हुए और विरोधी को 1 अंक मिल गया। इस प्रकार दत्त पहले पीरियड की समाप्ति पर मंगोलियाई पहलवान से 0-1 से पीछे हो गए।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई हमले के मास्टर माइंड के खिलाफ पाकिस्तान की अदालत ने भेजा समन

दूसरे पीरियड में योगेश्वर से वापसी की उम्मीद थी, लेकिन वह कोई कमाल नहीं कर सके, बल्कि मंगोलियाई पहलवान ने एक बार फिर अटैक किया और 2 अंक हासिल करके बढ़त को 3-0 कर लिया। अंत में भारत की पदक की उम्मीद योगेश्वर दत्त हार गए और वापसी नहीं कर सके। हालांकि पदक की उम्मीद पूरी तरह से अभी खत्म नहीं हुई है। अगर मंगोलियन पहलवान फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहता है तो योगेश्वर को रेपचेज राउंड मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़िए :  डोपिंग केसः पहलवान नरसिंह यादव के रियो जाने का रास्ता साफ़, NADA ने माना बेकसूर

ब्राजील की मेजबानी में चल रहे रियो ओलिंपिक खेलों में भारत को अब तक दो ही मेडल मिले हैं। पहला मेडल पहलवान साक्षी मलिक ने दिलाया, जो दूसरा मेडल सिल्वर के रूप में पीवी सिंधु ने जीता। ओलिंपिक में अब तक के अपने सबसे बड़े दल के साथ उतरे भारत को कई खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद थी, लेकिन अभिनव बिंद्रा, साइना नेहवाल, सानिया मिर्जा और लिएंडर पेस जैसे दिग्गज कुछ नहीं कर पाए।

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलंपिक: सानिया और बोपन्ना की जोड़ी अपने मुकाबले जीतकर क्वाटर फाइनल में पहूंचे

योगेश्वर दत्त ने लंदन ओलिंपिक में 60 किग्रा भार वर्ग में ब्रॉन्ज जीता था।