जापान के नज़दीक पहुंचा खतरनाक तूफान, तबाही का अलर्ट जारी, 387 उड़ानें रद्द

0

180 किमी प्रति घंटे की गति वाले हवा के साथ आ रहे शक्‍तिशाली तूफान मिनडुले की वजह से जापान में अलर्ट जारी किया गया है। टोक्यो में सोमवार को शक्तिशाली तूफान के आने के संकेत के साथ भारी बारिश और तेज हवा के कारण करीब 400 विमानों की उड़ान को रद कर दिया गया। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि शक्तिशाली तूफान मिनडुले के दोपहर तक यहां पहुंचने की आशंका है। यह तूफान जापान की राजधानी से उत्तरी तोहोकु क्षेत्र की ओर बढ़ रहा था।

इसे भी पढ़िए :  भारत की एनएसजी सदस्यता में चीन बना रोड़ा, बोला मुद्दा सियोल बैठक के एजेंडे में नहीं

दैनिक जागरण में छपी खबर के मुताबिक एजेंसी ने बताया कि यह तूफान 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था, जबकि आज सुबह मियाके उपद्वीप से उत्तर की ओर बढ़ते समय तूफान की रफ्तार करीब 25 किमी प्रति घंटा थी। मियाके में किसी बड़े नुकसान अथवा किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस उपद्वीप की आबादी 2,600 है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान को बड़ा झटकाः भारत के साथ 1 अरब डॉलर का रक्षा समझौता करेगा रूस

मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा, ‘टोक्यो में तूफान के कारण भूस्खलन का खतरा है, जबकि तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण निचले इलाके में पानी भरने की आशंका है।‘ जापान के राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता एनएचके ने बताया कि तूफान की आशंका से पूरे जापान में कुल 387 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इनमें से ज्यादातर उड़ानें तोक्यो के हनेडा हवाईअड्डे की हैं।

इसे भी पढ़िए :  रिजर्व बैंक का अलर्ट: जांच-परख कर ही लें 500 और 1000 के नोट, नकली नोटों का चल रहा है खेल

जापान एयरलाइन ने बताया कि उसने 145 घरेलू उड़ानें रद की गयीं हैं इससे 26,910 यात्री प्रभावित हुए हैं, जबकि ऑल निप्पोन एयरवेज ने कुल 96 घरेलू उड़ाने रद की हैं, जिससे 21,300 यात्री प्रभावित हुए। क्षेत्र के सबसे बड़े रेलवे परिचालक पूर्वी जापान रेलवे ने बताया कि राजधानी टोक्यो और इसके आस-पास के क्षेत्र में सुपरफास्ट बुलेट ट्रेन समेत प्रमुख रेल सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हैं।