इंतजार खत्म, अब चीन के सबसे उंचे शीशे के पुल पर सैर करने का लुप्त उठाइए

0

 

दिल्ली

दुनिया के एक अनूठे और झांगजियाजी पहाड़ों पर बने सबसे उंचे शीशे के पुल का चीन में आज उद्घाटन किया गया हालांकि जिन पर्यटकों को उंचाई से नीचे देखने पर चक्कर आता है, वे इससे परहेज कर सकते हैं।

करीब 430 मीटर लंबा और धरती से करीब 300 मीटर की उंचाई पर झूलता यह पुल चीन के मध्य हुनान प्रांत के झांगजियाजी पार्क में दो पर्वत शिखरों को जोड़ता है।

इसे भी पढ़िए :  छोटी बच्चियों का 'खतना' करने के आरोप में भारतीय मूल की डॉक्टर अरेस्ट

लोकप्रिय पर्यटन स्थल झांगजियाजी के एक अधिकारी ने शिन्हुआ संवाद समिति को बताया कि यह पुल छह मीटर चौड़ा है तथा उसमें कांच के करीब 99 पारदर्शी पैनल लगे हैं। यह पुल एक बार में 800 लोगों तक का भार वहन कर सकता है। इसका डिजाइन इस्रायली वास्तुविद हेम डोटान ने बनाया है।

इसे भी पढ़िए :  डोकलाम पर चीनी मीडिया ने जारी किया नया वीडियो

पर्यटक इस पुल को पार कर सकते हैं और उस पर विशेष तरह से उछल कूद भी कर पायेंगे।

अपने पति एवं बच्चांे के साथ इस नये पुल को देखने पहुंची वांग मिन ने कहा, ‘‘मैं इस पुल से रोमांच महसूस करना चाहती थी, लेकिन मैं नहीं डरी, यह सुरक्षित है। ’’ वर्ष 2015 में उत्तरी हेनान के युंताई में कांच के पुल में दरार के बाद झांगजियाजी में अधिकारियों ने इस पुल के सुरक्षित होने का प्रदर्शन किया। उन्होंने कई मीडिया कार्यक्रम आयोजित किए जिसमें एक में लोगों से हथौड़े से पुल पर वार करने को कहा गया और इसपर कार भी दौड़ायी गयी।
 

इसे भी पढ़िए :  चीन ने दुनिया को दिखाया अपना लड़ाकू विमान J20, इसकी खासियत जानकर रह जाएंगे हैरान