मछुआरे को मिला 670 करोड़ रूपये का बेशकीमती मोती

0
फिलीपींस

अगर आपको पता चले कि आपके बिस्तर के नीचे रखा कोई सामान जिसे आप मामूली सी चीज़ समझ रहे हो, उसकी कीमत करोड़ों में है तो यकीनन आपके होश उड़ जाएंगे। ऐसा ही कुछ हुआ है फिलीपींस के मछुआरे के साथ, जिसने समुद्र से मिले एक मोती को 10 साल तक सिर्फ ये सोचकर अपने बिस्तर के नीचे रखा कि इससे उसकी किस्मत अच्छी होगी, और इस बात की खबर नहीं थी जिसे वो एक मामूली सी चीज़ समझ रहा है वो 670 करोड़ रूपये को बेशकीमती मोती है। इस मोती की वज़न 34 किलोग्राम और लंबाई करीब 2 फीट है।

इसे भी पढ़िए :  यहां बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा होटल, पढ़िए क्या है खास

फिलीपींस

ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन वो पेशे से एक मछुआरा है। दस साल पहले फिलीपीन्स के पालावन आईलैंड के पास से उसे ये मोती मिला था। और उसने सोचा कि इससे उसकी किस्मत अच्छी होगी इसलिए उसने इसेअपने बिस्तर के नीचे रख दिया। यह एक बेशकीमती मोती है इसकी जानकारी उसे तब हुई जब उसने यह मोती फिलीपींस के एक टुरिस्ट ऑफिसर को दिखाया।फिलीपींस

इसे भी पढ़िए :  पाक में उड़े F-16 लड़ाकू विमान, दहशत में लोग, सरकार ने इस्लामाबाद-पेशावर हाईवे किया बंद

एक रिपोर्ट के मुताबिक ये दुनिया का सबसे बड़ा मोती है और इससे पहले रिकॉर्ड बनाने वाले मोती से कम से कम 5 गुना बड़ा है। फिलीपींस के अधिकारियों का मानना है कि इसको इलाके में रखने से यहाँ पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा और इसे देखने आएंगे।

इसे भी पढ़िए :  फिलीपीन्स के राष्ट्रपति ने बराक ओबामा से मांगी माफी