आतंकवाद की बुराई का खात्मा पाकिस्तान के अस्तित्व के लिए जरूरी: नवाज शरीफ

0

 

दिल्ली:

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज कहा कि आतंकवाद के खतरे का सफाया करना पाकिस्तान का अस्तित्व बनाए रखने के लिए जरूरी है।

राष्ट्रीय कार्ययोजना पर प्रगति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री आवास पर यहां शरीफ ने एक बैठक की अध्यक्षता की। पेशावर हमले के बाद इसे आतंकवाद से निपटने के लिए स्वीकार किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  आज अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में होगी कुलभूषण जाधव केस की सुनवाई, भारत खोलेगा पाकिस्तान की पोल

आधिकारिक बयान के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल नसीर खान जंजुआ ने एक प्रस्तुति देकर इसके लागू किए जाने की स्थिति का ब्योरा दिया।

इसे भी पढ़िए :  भारत से तनाव कम करने में मदद करे यूएन- पाकिस्तान

शरीफ ने अब तक विभिन्न प्रांतीय और संघीय एजेंसियों द्वारा की गई प्रगति पर संतोष जताया।

शरीफ ने कहा कि आतंकवाद की बुराई का खात्मा देश के अस्तित्व के लिए जरूरी है।

इसे भी पढ़िए :  G-20 सम्मेलन से पहले चीनी राष्ट्रपति से मिले प्रधानमंत्री मोदी, इन मुद्दों पर हुई बात