खुशखबरी! BSNL ने लॉन्‍च किया 1099 रुपए में अनलिमिटेड 3जी प्‍लान

0
बीएसएनएल

नई दिल्ली। बाजार की प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी बीएसएनएल ने 1,099 रुपये में एक राष्ट्रीय 3जी अनलिमिटेड मोबाइल डाटा प्लान की घोषणा की है। इसके अलावा उसने अपने कुछ मौजूदा प्लानों पर डाटा उपयोग की सीमा को दोगुना कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  इंटेक्स लाया 700 रु से 1500 रु तक का 4G फोन

कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि नेटवर्क में बेहतरी के साथ ही बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। हम इस उद्योग क्षेत्र में पहली ऐसी कंपनी है जो 1,099 रपये में अनलिमिटेड 3जी डाटा प्लान दे रही है। इससे कंपनी के ग्राहकों का अनुभव बढ़िया होगा।

इसे भी पढ़िए :  खुशखबरी! BSNL लाया है 249 में अनलिमिटेड वायरलाइन ब्रॉडबैंड प्लान

इसके अलावा बाजार में निजी दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए कंपनी ने अपने 549 रुपये के 3जी डाटा प्लान में डाटा उपयोग की सीमा को पांच जीबी से बढ़ाकर 10 जीबी कर दिया है। इसी तरह उसने अपने अन्य प्लानों के तहत भी डाटा उपयोग की सीमा बढ़ाई है।

इसे भी पढ़िए :  ट्राई ने Idea पर लगाया 3 करोड़ का जुर्माना