कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू, मिलेगा उपमुख्यमंत्री का पद !

0

जैसे जैसे पंजाब चुनाव नजदीक आता जा रहा नवजोत सिंह सिद्धू की मांग भी तेज होती जा रही है। लेकिन सिद्धू हैं कि अभी तक अपने पत्ते खोले ही नहीं है। भाजपा से इस्तीफा देने के बाद पहले तो चर्चा थी कि वो आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं लेकिन इस मामले में देरी ने कांग्रेस को सिद्धू पर चाल दर चाल चलने का मौका दे दिया है। खबरों के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू अब कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस उनको उपमुख्यमंत्री के पद का प्रस्ताव दे सकती है। इसके बाद सिद्धू के अगले कदम को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है। इससे पहले भी पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने खुलेआम सिद्धू की तारीफ करते हुए कहा था कि पार्टी उनके कद के हिसाब से पद देगी।
अब सिंद्धू को कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद तो मिल नहीं सकता है इसलिए शायद कांग्रेस उपमुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव दे सकती है। इसके अलावा अगर अमरिंदर सिंह की अगुवाई में सरकार बनती है तो अमृतसर की खाली होनेवाली लोकसभा सीट से सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को कांग्रेस टिकट दे सकती है। सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस आलाकमान ने इस बारे में फैसला लेने के लिए पंजाब के नेताओं को खुली छूट दे दी है। उधर सिद्धू के कांग्रेस से बातचीत होने की खबरों पर आम आदमी पार्टी के नेता भी नजर बनाए हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  निर्भया पर 'सुप्रीम' फैसला आज: मिलेगी फांसी या बच जाएंगे निर्भया के दोषी, देशभर की टिकी निगाहें