खेल खेल में लड़के ने 4 साल की मासूम पर दागी 100 से अधिक गोलियां

0

दिल्ली
चीन में आठ साल के एक लड़के ने खेल खेल में चार साल की एक बच्ची के शरीर में 100 से अधिक गोलियां दागकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सरकारी पीपुल्स डेली ऑनलाइन ने खबर दी है कि हुनान प्रांत के एक गांव में नौ अगस्त को जियोजीमी नामक इस लड़की को इस लड़के ने ताबड तोड गोली चलाकर घायल कर दिया जो उसे मकान के दूसरे तल पर जाने से रोकने की कोशिश कर रहा था।

इसे भी पढ़िए :  साइंटिफिक रिसर्च के मामले में भारत दूसरे स्थान पर, जानिए कौन है पहले स्थान पे

लड़की के पिता ने कहा कि लड़का दूसरे बच्चों को डराकर भगाने की कोशिश के तहत एक बंदूक ले आया। उनकी बेटी को गोलियां लगीं क्योंकि वह बच्चों के समूह में सबसे आगे खड़ी थी।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के बाद कश्मीर पर चीन ने भी अड़ाई टांग, कहा- हिंसक झड़प ने बढ़ाई चिंता

जियोजीमी को घायल देखकर दूसरे बच्चे उसकी मदद के लिए दौडे।

उसने जियोजियांग मोर्निंड हेराल्ड की रिपोर्ट का हवाला देकर कहा कि चार घंटे की सर्जरी के बाद भी इस लड़की के शरीर में 100 से अधिक गोलियां हैं।

इसे भी पढ़िए :  चुनाव जीतने के लिए ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टरीज़ा का नया दांव, भारतीयों को लुभाने के लिए हिंदी गाना किया लांच, मोदी के चेहरे का भी किया इस्तेमाल