कश्मीर हालात पर PM से मिलीं मुफ्ती, मोदी पर जताया भरोसा, पाकिस्तान पर निकाली भड़ास

0

कश्मीर घाटी में लगभग दो महीने से चल रहे हिंसा और तनाव की स्थिति के बीच राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। महबूबा ने कश्मीर में शांति की कोशिशों के लिए पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने माहौल बिगाड़ने के लिए पाकिस्तान और अलगाववादियों को जमकर कोसा। मोदी से चर्चा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए महबूबा मुफ़्ती ने कहा, “नरेंद्र मोदी चाहेंगे तो कश्मीर में ख़ून ख़राबा रुक जाएगा। उनके साथ भारत की सभी सियासी पार्टियां इस मुद्दे पर एकजुट हैं। सभी चाहते हैं कि कश्मीर में शांति बहाल हो।”

इसे भी पढ़िए :  एक और झटके के लिए रहिए तैयार, PPF समेत इन योजनाओं की ब्याज दरों में कटौती कर सकती है मोदी सरकार

उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी के पास दो तिहाई बहुमत है। अगर उनके रहते कश्मीर में कुछ नहीं होता तो कभी कुछ नहीं होगा। महबूबा मुफ़्ती ने पाकिस्तान पर हमला करते हुए कहा, “पाकिस्तान अगर वाकई कश्मीर के युवाओं के लिए फ़िक्रमंद है तो वो उन्हें पत्थर फेंकने के लिए, सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए उकसाना बंद करे।”

इसे भी पढ़िए :  जिस ख़बर के चलते NDTV पर बैन लगा उस बात को सेना पहले ही कर चुकी थी सार्वजनिक, देखें वीडियो

महबूबा ने कहा कि पाकिस्तान यदि कश्मीर में शांति चाहता है तो अब पहल करने की उसकी बारी है। पिछले दिनों में यहां के हालात इतने खराब रहे। उन्हें ठीक करने की जगह पाकिस्तान ने लोगों को उकसाने का काम किया। हालात ठीक करने के लिए प्रधानमंत्री वहां गए, फिर गृहमंत्री भी सार्क सम्मेलन गए। उन्होंने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री तो पाकिस्तान गए अब तो पाक को आना पड़ेगा।”

इसे भी पढ़िए :  गांधीनगर का अनुभव नई दिल्ली में काम आया: PM मोदी