10 साल का बच्चा वजन 192 किलो – देखिए तस्वीरें

0
10 साल का बच्चा

10 साल का बच्चा वजन 192 किलो। दुनिया का सबसे मोटा बच्चा होने का खिताब इंडोनेशिया के आर्या परमना के नाम है। 10 साल का बच्चा आर्या का वजन 192 किलोग्राम है। ऐसे में उसे स्कूल आने जाने में समस्या हो रही थी जिसके कारण स्कूलवालों ने उसे घर पर रहने की सलाह दी।

आर्या के लगातार बढ़ते वजन से उसके परिवार वाले भी परेशान हो गए। ऐसे में एक न्यूट्रीशियन की मदद से उसके परिवार वालों ने आर्या के लिए एक सख्त डायट प्लान फॉलो किया साथ ही व्यायाम करने की भी सलाह दी।

इसे भी पढ़िए :  खोए हुए पर्स को लौटाने का ईनाम जानकर चौंक जाएगे आप

पिछले कई महीनों की मेहनत के बाद आर्या के वजन में कमी आई और अब आर्या अपने स्कूल आ जा सकता है। दोबारा स्कूल जाकर आर्या बेहद खुश है और अब वो स्कूल में अपने दोस्तों के साथ पढ़ाई के साथ-साथ मस्ती भी करता है। गौरतलब है कि आर्या दिन में पांच बार खाना खाता है। उसकी डाइट में चावल, मछली, बीफ, वेजिटेबल सूप जैसी चीजें शामिल हैं, इतना खाना दो लोगों का पेट भरने के लिए काफी है।

इसे भी पढ़िए :  कोई भी अनियमित दवा खाना महिलाओं को पड़ सकता है भारी

आर्या इतना मोटा है कि उसके माता-पिता को उसकी माप के कपड़े भी नहीं मिल पाते, इसकी वजह से उसे हर वक्त सिर्फ सारोंग (दक्षिण पूर्व एशिया में कमर पर पहना जाने वाला वस्त्र) पहनकर रहना पड़ता है। मगर अब उसके माता-पिता ने आर्या की डाइट कम करने का फैसला लिया है।

इसे भी पढ़िए :  स्कूल बस और ट्रक की भिडंत, बच गया बड़ा हादसा

आर्या के मोटापे के कारण उसका नाम दुनिया के सबसे मोटे बच्चे का रिकॉर्ड है लेकिन आर्या के माता-पिता उसके इस खिताब से खुश नहीं हैं। उन्हें इस बात का डर हमेशा सताता रहता है कि कहीं उसके मोटापे के कारण उसकी मौत ना हो जाए। फिलहाल आर्या ने अपना वजन कम करके अपने परिवार वालों को एक नई उम्मीद दी है।