आतंकी बुरहान वानी के पिता ने श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात

0

 

दिल्ली

 हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में भड़की अशांति के बाद शांति बहाल करने के केंद्र के प्रयासों के बीच बुरहान के पिता मुजफ्फर वानी ने आर्ट ऑफ लीविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से उनके बेंगलुरू स्थित आश्रम में मुलाकात की।

इसे भी पढ़िए :  जस्टिस मार्कडेंय काटजू को सुप्रीम कोर्ट ने थमाया अवमानना का नोटिस

आध्यात्मिक गुरू ने ट्विटर पर कहा कि मुजफ्फर वानी दो दिनों से आश्रम में थे और दोनों लोगों ने ‘कई मुद्दों’ पर चर्चा की।

इसे भी पढ़िए :  एसबीआइ के छह लाख एटीएम कार्ड की क्लोनिंग से करोड़ों की धोखाधड़ी

रविशंकर ने कहा, ‘‘बुरहान वानी के पिता पिछले दो दिनों से आश्रम में थे। हमने कई मुद्दों पर चर्चा की।’’ उन्होंने मुजफ्फर वानी के साथ अपनी तस्वीरी भी साझा की।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में अशांति के मुद्दे पर चुप्पी के लिए कांग्रेस ने मोदी पर हमला बोला