आतंकी बुरहान वानी के पिता ने श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात

0

 

दिल्ली

 हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में भड़की अशांति के बाद शांति बहाल करने के केंद्र के प्रयासों के बीच बुरहान के पिता मुजफ्फर वानी ने आर्ट ऑफ लीविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से उनके बेंगलुरू स्थित आश्रम में मुलाकात की।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर अशांति में नेशनल कान्फ्रेंस की भूमिका की जांच की जाए: भाजपा

आध्यात्मिक गुरू ने ट्विटर पर कहा कि मुजफ्फर वानी दो दिनों से आश्रम में थे और दोनों लोगों ने ‘कई मुद्दों’ पर चर्चा की।

इसे भी पढ़िए :  राजनीतिक दलों के खातों की जांच ना होने पर सरकार ने दी ये सफाई

रविशंकर ने कहा, ‘‘बुरहान वानी के पिता पिछले दो दिनों से आश्रम में थे। हमने कई मुद्दों पर चर्चा की।’’ उन्होंने मुजफ्फर वानी के साथ अपनी तस्वीरी भी साझा की।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी की नीतियों से जल रहा है जम्मू कश्मीर : राहुल गांधी