नोटबंदी पर पीएम मोदी को मिलकर घेरेंगे विपक्षी नेता, बना रहे रणनीति

0
विपक्षी दल
File Photo
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद करने के बाद से सियासी हलचल भी तेज हो गई है। नोटबंदी के फैसले से आम जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए विपक्षी दल सरकार को संसद में घेरने की पुख्ता रणनीति बनाने में जुटे हैं। सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस, टीएमसी, सीपीएम, आरजेडी, जेडीयू और कई दूसरे विपक्षी दलों ने बैठक की और सरकार को संसद में घेरने की रणनीति पर चर्चा की। मंगलवार को भी ये पार्टियां एक साथ बैठेंगी।

इसे भी पढ़िए :  मन की बात में मोदी ने की ‘कचरे’ की बात

बुधवार को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है और कांग्रेस उसी दिन 100 विपक्षी सांसदों के साथ संसद से राष्ट्रपति भवन तक विरोध मार्च निकालने के लिए तैयार करने की कोशिश कर रही है। विपक्षी दल बुधवार को राष्ट्रपति से मुलाकात कर सरकार से नोट बैन के फैसले को वापस लेने की मांग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  पीएम बोले- कुर्सी के मोह में पिता के हमलावरों की गोद में जा बैठे अखिलेश

सोमवार को करीब एक ही समय कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बीएसपी ने अलग-अलग जगहों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार पर हल्ला बोला। केजरीवाल ने कहा कि पीएम कह रहे हैं कि गरीब चैन से सो रहा है और अमीर नींद की गोलियां खा रहा है। जबकि असल में मोदी जी के दोस्त चैन से सो रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर टैक्स टेररेजम शुरू करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से छोटे व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO: नोटबंदी पर सोनू निगम का यह संदेश, 'कागज की कीमत बदलती है, तब देश की किस्मत बदलती है'
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse