अपने सैनिकों के मारे जाने से बैखलाए पाक आर्मी चीफ, अब लगा रहे ये गुहार

0
राहिल शरीफ
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पाकिस्तान आर्मी प्रमुख जनरल राहिल शरीफ ने आज (सोमवार को) अपने सैनिकों से कहा है कि सीमा पार से होनेवाली फायरिंग का मुंहतोड़ जबाव भारत को दो। पाक सेना प्रमुख का यह बयान भारतीय सैनिकों की कार्रवाई में सात सैनिकों के मारे जाने के बाद बौखलाहट में आया है। पाक सेना के प्रवक्ता के मुताबिक राहिल शरीफ आज रावलपिंडी के नजदीक झेलम में मारे गए सैनिकों के अंतिम संस्कार में शरीक होने आए थे। जहां उन्हें सेना के सीनियर कमांडर्स ने एलओसी पर के मौजूदा हालात की जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  कुलभूषण जाधव मामले में भारत को बड़ा झटका, यूएन ने कहा- फैसला लेने की स्थिति में नहीं, दोनों देश इसे आपस में सुलझाए

इस दौरान राहिल शरीफ ने कहा कि पाक सेना सीमा पार से हो रहे हर हमले का माकूल जबाव देगी। शरीफ ने सैनिकों को ललकारते हुए कहा कि पाकिस्तान की रक्षा में एक भी पत्थर पीछे छूट न जाय। इस बीच पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारतीय सैनिकों के हमले का हमने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। आसिफ ने कहा कि हमारे सैनिकों ने भी भारतीय सैनिकों को मार गिराया है लेकिन भारत उसे छुपा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  सुलभ इंटरनेशनल का ऐलान, अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर भारत में बनेगा 'ट्रंप गांव'
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse