म्यांमार के राष्ट्रपति ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। म्यांमार के राष्ट्रपति यू थिन क्याव शनिवार(27 अगस्त) को बिहार के बोधगया पहुंचे और यहां महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। क्याव यहां दो दिवसीय यात्रा पर आए हैं। बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य अरविन्द कुमार सिंह के अनुसार राष्ट्रपति ने महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।

इसे भी पढ़िए :  वियतनाम से डिफेंस, आईटी में सहयोग समेत 12 समझौतों पर हस्ताक्षर

उन्होंने भगवान बुद्ध की 80 फुट उंची एक प्रतिमा की पूजा अर्चना करने के साथ ही एक बर्मीज मोनेस्टरी का भी दौरा किया। इसके पहले क्याव अपनी पत्नी और 31 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ विशेष विमान से गया, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे।

इसे भी पढ़िए :  ISIS के आतंकी मासूमों को ढाल बना कर बचा रहे हैं अपनी जान, पूरी हकीकत जानकर चौंक जाएंगे

गया के जिलाधिकारी कुमार रवि और जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।