पाक जेलों में बंद बीमार पतियों से मिलने के लिए पत्नियों ने मांगा वीजा

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। पाकिस्तानी जेलों में बंद अपने पतियों की सेहत की चिंता करते हुए तीन भारतीय मछुआरों की पत्नियों ने उनसे मिलने जाने के लिए वीजा देने का अनुरोध किया है। यह तीन महिलाएं गिर सोमनाथ जिला में टाड गांव निवासी भगवान सोलंकी की पत्नी गंगाबेन, संघ शासित प्रदेश दियू के वनकबारा क्षेत्र निवासी अमृतलाल वैश्य की पत्नी अमृताबेन और गिर सोमनाथ जिले के कोटदा गांव निवासी दीपकभाई बमनिया की पत्नी वनिताबेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे मानवाधिकार के आधार वीजा दिलवाने में मदद करने को कहा है। तीनों के पति पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं।

इसे भी पढ़िए :  भारत से डरे पाकिस्तान ने उठाया ये कदम, अब कराची के बाद लाहौर पर भी हवाई प्रतिबंध

तीनों महिलाओं द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि वे इस मुद्दे को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के समक्ष उठाएं तथा उन्हें वीजा देने को कहें, ताकि तीनों अपने पतियों से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछ सकें। महिलाओं ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी अधिकारी उनके पतियों का समुचित इलाज नहीं करवा रहे हैं, जिसके कारण उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है।

इसे भी पढ़िए :  मध्य अफ्रीकी देश कांगो में ताजा हमले में 51 लोगों की हत्या, अबतक कुल 600 लोगों की मौत

पिछले तीन वर्षों में अधिकारियों की लापरवाही के कारण पाकिस्तानी जेलों में करीब चार मछुआरों की मौत हो चुकी हुई है। महिलाओं ने पत्र में लिखा है कि ‘‘हम अपने पतियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।’’ गंगाबेन ने पत्र में लिखा है कि उनके पति भगवानभाई सोलंकी पिछले एक वर्ष से ज्यादा समय से बीमार हैं। उन्हें इस वर्ष मार्च में जेल से रिहा होकर आए अन्य मछुआरों से इसकी सूचना मिली है।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिटिश संसद में पाकिस्तान की निंदा, 'गिलगित-बाल्टिस्तान भारत का हिस्सा, पाक ने किया अवैध कब्जा'