केरल की कंपनी को अफ्रीकी देशों ने 13 लाख महिला कंडोम का ऑर्डर दिया

0
फिमेल कंडोम

दिल्ली:

केरल की एक कंडोम निर्माता कंपनी एचएलएल लाइफकेयर को महिला कंडोम का 13 लाख के आर्डर अफ्रीका में गांबिया और फासो तथा कैरेबियाई द्वीप में डोमिनिकन रिपब्लिक के लिये मिले हैं।

इसे भी पढ़िए :  केंद्र सरकार 100 रुपए का सिक्का करेगी जारी

कंपनी ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि इसका उद्देश्य तीन देशों में एचआईवी : एड्स और यौन संबंधी अन्य बीमारियों को रोकने का जो वैश्विक मुहिम है, उसे रोकने में मदद करना है।

इसे भी पढ़िए :  ‘अप्रैल से सितंबर के बीच कभी भी लागू हो सकता है GST’

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एचएलएल को आईडीए फाउंडेशन के ग्लोबल फंड प्रोजेक्ट्स के लिये महिलाओं द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले कंडोम का निर्यात आर्डर मिला है। एम्स्टर्डम मुख्यालय वाला आईडीए फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संस्थान है जो जरूरी और गुणवत्तापूर्ण दवाएं विकासशील देशों को आपूर्ति करता है।

इसे भी पढ़िए :  अजीब परम्परा: हर लड़की को करना पड़ता है इस शख्स के साथ सेक्स, मां-बाप भी राजी