अजय देवगन ने टेप जारी कर दिया सबूत, कहा – करण जौहर और KRK ‘शिवाय’ को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं

0
अजय देवगन

मुंबई: अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ इस दिवाली पर रिलीज होने वाली है। अजय का आरोप है कि उनकी फिल्म ‘शिवाय’ के खिलाफ करण जौहर कमाल आर खान (केआरके) के साथ मिलकर कोई साजिश रच रहे हैं। इसके वजह ये है कि दीवाली पर करण जौहर की फ़िल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ भी रिलीज होने वाली है। इसके लिए अजय देवगन ने जांच की मांग भी की है। अजय की पीआर एजेंसी की तरफ से एक प्रेस रिलीज जारी किया गया है, जिसमें अजय ने केआरके पर और करण जौहर पर भी आरोप लगाया है। अजय ने प्रेस रिलीज में कहा है कि केआरके उनकी फिल्म को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अजय ने केआरके और उनके सह निर्माता कुमार मंगत के बीच हुई बातचीत को रिकॉर्ड भी किया है और उसे प्रेस रिलीस के साथ मीडिया में बांटा है।

इसे भी पढ़िए :  अजय देवगन के प्रोडक्शन में बन रही फ़िल्म 'शिवाय' का नया पोस्टर रिलीज़

इस टेप में कुमार मंगत और केआरके के बीच हुई बातों में यह झलकता है कि केआरके पैसों की मांग कर रहे हैं। टेप में केआरके ने यह भी कहा है कि वह करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के बारे में बुरा नहीं कह सकते क्योंकि करन की तरफ से उन्हें 25 लाख रुपए मिले हैं और इसलिए ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के निर्माता निर्देशक करण भी शक के दायरे में आ गए हैं और अजय उनके खिलाफ भी जांच की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  प्रियंका चोपड़ा हैं दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला

पिछले कुछ समय से केआरके बॉलीवुड की फिल्मों की बुरी तरह से धज्जियां उड़ाते रहे हैं। इसके लिए कमाल कई बार विवादों में भी फंसे हैं। केआरके बॉलीवुड के बड़े-बड़े निर्माताओं की फिल्मों का रिव्यू करते हैं और उन की खूब सारी धज्जियां उड़ा कर सोशल नेटवर्किंग साइट पर डालते हैं। इन सबकी वजह से केआरके काफी मशहूर भी हुए हैं. इस बार केआरके ने अजय की फिल्म ‘शिवाय’ को भी निशाना बनाया, लेकिन फिल्म के सह निर्माता कुमार मंगत ने उनकी बातों को रिकॉर्ड कर मीडिया में जारी कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  तैमूर नाम पर कांट्रोवर्सी करने वालों पर भड़के करण जौहर, कहा- किसी की हिम्मत भी कैसे हुई