‘डॉक्टर दिवस’ के मौके पर डॉक्टरों ने जताया विरोध

0

गोरखपुर। विश्वभर में शुक्रवार को डॉक्टर डे धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौक़े पर देश की अलग-अलग जगहों पर डाक्टरों को लेकर कार्यक्रम किये जा रहे हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में डॉक्टरों ने विश्व डॉक्टर दिवस पर विरोध मार्च निकाला है। सभी डाक्टर क्लीनिकल स्टैब्लिशमेंट एक्ट के विरोध में सड़कों पर उतरे हैं। उनका कहना है कि यह बिल संविधान के ख़िलाफ़ है। गोरखपुर में भारतीय चिकित्सा संघ शाखा केंद्रीय व राज्य इकाई द्वारा बिल में संशोधन करने की मांग कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार एकल चिकित्सक क्लीनिक को इस एक्ट से मुक्त किया जाना चाहिए। यह बिल
भारतीय संविधान के ख़िलाफ़ है। उन्होंने कहा कि इसके लागू होने से चिकित्सा महंगी होगी। लोग सस्ती चिकित्सा सुविधा से वंचित हो जाएंगे। आपको बता दें कि ये बिल साल 2010 में केंद्र सरकार लेकर आई थी। जिसे संसद में बिना बहस के लिए लागू कर दिया गया था। अब सूबे की अखिलेश सरकार इसे लागू कर रही है। डॉक्टरों का मानना है इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। इससे आम जनता को अच्छी चिकित्सा नहीं मिल पाएगी।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका की केंसास सिटी में भारतीय मूल के एक डॉक्टर की चाकू मारकर हत्या