तुर्कमेनिस्तान में सभी तरह के तंबाकू पर प्रतिबंध

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सभी तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तंबाकू बेचने पर दुकानों को 1200 डॉलर जुर्माने के तौर पर भरना पड़ेगा। भविष्य में एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए राष्ट्रपति ने यह कदम उठाया है।

इसे भी पढ़िए :  देश भर में गाय के नाम पर हो रही हिंसा को रोकने के लिए केंद्र सरकार जल्द ला सकती है,” काऊ सेंक्चुअरी एक्ट“

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पुलिस द्वारा इस नई नीति को लागू करने के लिए सिगरेट के दुकानों पर छापेमारी की जा रही है, लेकिन जानकारों का कहना है बैन के बाद तंबाकू का काला बाजार बढ़ने की आशंका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

इसे भी पढ़िए :  भारत के किसी भी हमले का जवाब देने के लिए पाकिस्तान पूरी तरह से तैयार: पाक सेना प्रमुख