भारत के किसी भी हमले का जवाब देने के लिए पाकिस्तान पूरी तरह से तैयार: पाक सेना प्रमुख

0
भारत पाक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने गुरुवार को कहा कि भारत के किसी भी आक्रमण का जवाब देने के लिए उनकी सेनाएं पूरी तरह से तैयार है। साथ ही, उन्होंने इन दावों को खारिज कर दिया कि भारत ने पाकिस्तान पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ किए हैं।

इसे भी पढ़िए :  नवाज शरीफ के बिगड़े बोल, कहा ‘उत्पीड़ित’ कश्मीरियों के लिए आवाज उठाना मेरा दायित्व

इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने जनरल बाजवा के हवाले से बताया, ‘पाकिस्तान के सशस्त्र बल भारत के किसी भी आक्रमण का जवाब देने के लिए तैयार हैं’। मेजर जनरल गफूर ने ट्वीट किया कि जनरल बाजवा ने तथाकथित सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में भारत के सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के अपने ही दावों को नकारने और इसके संभावित दोहराव की बात खारिज कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  सीमापार हमलों ने पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा घटायी: अमेरिकी थिंक टैंक

भारत का कहना है कि इसके बलों ने पिछले साल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक किए, जिसके तहत आतंकवादियों को निशाना बनाया गया और उनके प्रशिक्षण शिविर नष्ट कर दिए गए।

इसे भी पढ़िए :  सावधान ! नए साल के मौके पर आतंकी रच रहे हैं खौफ की साजिश, निशाने पर राजधानी दिल्ली
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse