अहमदाबाद : बीजेपी के कार्यक्रम को बाधित करने के आरोप में 17 दलित प्रदर्शकारी हिरासत में

0
अहमदाबाद

अहमदाबाद में पुलिस ने रविवार को उस समय 17 दलित प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया जब उन्होंने बीजेपी द्वारा आयोजित ‘सामाजिक समावेशीकरण’ कार्यक्रम को बाधित करने की कोशिश की। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ दलित नेतागण शामिल हुए।

इसे भी पढ़िए :  शशिकला, पलनिसामी पर विधायकों को बंधक बनाने का आरोप, केस दर्ज

भाषा की खबर के अनुसार, आनंदनगर में आयोजित कार्यक्रम में गुजरात विधानसभाध्यक्ष रमनलाल वोरा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री आत्माराम परमार, राज्यसभा सदस्य शंभुप्रसाद तुंडिया और लोकसभा सदस्य किरीट सोलंकी मुख्य वक्ता थे.

पुलिस ने बताया कि कुछ दलित प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी विरोधी नारे लगाए और काले झंडे लहराए. प्रदर्शनकारियों में मौजूद महिलाओं ने थालियां बजायीं. पुलिस अधिकारी पी.बी. राणा ने कहा कि हमने 17 लोगों को हिरासत में लिया है जिनमें 12 पुरुष और पांच महिलाएं हैं।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात में कानून-व्यवस्था की हालत यूपी-बिहार से भी बदतर: हाईकोर्ट

बसपा के राज्य सचिव प्रदीप परमार ने कहा कि प्रदर्शन को उनकी पार्टी का समर्थन था. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों में कुछ हमारे कार्यकर्ता भी थे। हम बीजेपी नेताओं को कहना चाहते थे कि हमें समावेशीकरण की नहीं समता की जरूरत है।

इसे भी पढ़िए :  शहाबुद्दीन के साथ दिखा पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या का आरोपी शार्प शूटर कैफ