बेबाक बोल ! सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने की नीतीश-लालू के कामकाज की जमकर तारीफ

0
शत्रुध्न सिन्हा

सांसद शत्रुघ्न सिन्हा अपने बेबाक बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कई बार उनके बयानों के चलते बीजेपी का एक बड़ा खेमा विरोध जताता रहा है। कई बार उन्हें जुबान पर काबू रखने की नसीहत भी दी जाती रही है। लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा को इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता..उन्हें जो कहना है वो कहकर ही रहते हैं।  एक बार फिर शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी लाइन से अलग हटकर कुछ ऐसा कहा जिससे बीजेपी में घमासान हो सकती है। हालांकि फिलहाल बीजेपी की तरफ से इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़िए :  पत्थरबाजों की मदद से भागा आतंकी जाकिर मूसा?

दरअसल बाढ़पीड़ितों के बीच सरकार द्वारा चलाये जा रहे राहत कार्य पर भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने  संतोष व्यक्त किया है। शत्रुघ्न  सिन्हा ने कहा कि बाढ़ के कारण बेघर होकर राहत कैंपों में गुजर-बसर कर रहे विस्थापितों के बीच राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा राहत कार्य प्रशंसनीय है लेकिन, बाढ़पीड़ितों के लिए अभी भी बहुत कुछ करना बाकी हैं।

इसे भी पढ़िए :  शादी में मातम : डांस करने से मना करने पर डांसर को मारी गोली, गर्भवती डांसर की मौके पर मौत

रविवार को श्रीगणेश उच्च विद्यालय में बाढ़पीड़ितों का जायजा लेने के बाद सांसद ने कहा कि यह समय लड़ाई– झगड़े व राजनीतिक करने के बजाय सबों को मिल-बैठ कर पीड़ितों के पुर्नवास के लिए प्रयास करने का है। उन्होंने बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा अपनायी गयी नदियों के जोड़ने की नीति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि  नदियों को आपस में जोड़ कर ही बाढ़ की समस्या  से निजात पाया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर: बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन, वादा खिलाफी से तंग आकर सड़कों पर उतरे लोग

अन्यथा हमें बार- बार इस तरह की परेशानियों काे झेलने के लिए तैयार रहना होगा.।उन्होंने इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार को मिल कर काम करने की नसीहत दी।