…तो लालू की इस बात पर बीजेपी का विरोध करने को मान गईं मायावती!

0
बीजेपी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए विपक्षी दलें एकजुट हो रही हैं। और इस काम में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पूरी तन्मयता से जुटे हैं। पिछले दिनों बसपा सुप्रीमो मायावती के बीजेपी विरोधी खेमे में जुड़ने पर विचार की बात के पीछे लालू की कोशिशों को ही वजह माना जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  ओपिनियऩ पोल का दावा - यूपी में सबसे बड़ी पार्टी होगी बीजेपी, सिर्फ़ उत्तराखंड में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार

मायावती इससे पहले तक ऐसे किसी गठबंधन में शामिल होने की बात को खारिज करती रही थी, जिसमें समाजवादी पार्टी भी शामिल हो। हालांकि मायावती ने पिछले महीने अंबेडकर जयंती के मौके पर पार्टी कार्यक्रम में यह ऐलान किया कि उन्हें बीजेपी विरोधी दलों से हाथ मिलाने से परहेज नहीं होगा।

इसे भी पढ़िए :  BJP ने मायावती पर धर्म और जाति के आधार पर वोट मांगने का लगाया आरोप, बसपा की मान्यता रद्द करने की भी मांग

लालू के करीबी माने जाने वाले एक नेता बताते हैं कि मायावती की इस ऐलान से दो दिन पहले ही आरजेडी प्रमुख ने उन्हें फोन कर महागठबंधन में शामिल होने पर लंबी बातचीत की थी। उनके मुताबिक, मायावती लालू की इस बात पर सहमत थीं कि बीजेपी को रोकने और अपना वोटर बेस संभालने के लिए उन्हें समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर महागठबंधन करना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  मेरे विचार से सहमत होने के लिए थैंक्यू पासवान जी: लालू प्रसाद यादव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse