प्रकाश पर्व के दौरान दरी पर बिठाए जाने के विवाद पर लालू ने कहा: उन्हें इससे लेकर कोई शिकायत नहीं है

0
प्रकाश पर्व
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: बिहार में नीतीश का मोदी प्रेम और मोदी का नीतीश प्रेम ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा रखी है। पटना में आयोजित 350वें प्रकाश पर्व के दौरान पीएम मोदी ने नीतीश की जमकर तारीफ किया। इस आयोजन में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को मंच पर ना बैठा करके नीचे दरी पर बिठाया गया था। जिसको लेकर बाद में विवाद खड़ा हो गया। आज लालू ने बड़प्पन दिखाते हुए कहा है कि उन्हें इसको लेकर कोई शिकायत नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  शिमला की खूनी सड़कें : 15 दिनों में 7 सड़क हादसे, चार लोगों की मौत से फिर दहल उठा शहर

पटना में पत्रकारों द्वारा इस बाबत पूछे जाने पर लालू ने कहा, ‘हमें किसी चीज की शिकायत नहीं है। पूजा-पाठ जमीन पर बैठकर करते हैं न की कुर्सी पर… और वह गुरु का दरबार था।’ इसको लेकर अपनी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह की टिप्पणी से पलड़ा झाड़ते हुए लालू ने कहा कि इतने बढिया ढंग से प्रकाश पर्व मनाया गया। पूरे बिहार वासियों की सारी दुनिया में इतनी बढ़िया छवि बनी।

इसे भी पढ़िए :  J&K: पुलवामा में आतंकी हमला, आतंकियों ने पुलिसवालों के छीने हथियार

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी द्वारा इसके लिए बिहार सरकार को जिम्मेवार ठहराए जाने पर लालू ने उन पर प्रहार करते हुए कहा कि लोग हर बढ़िया काम में कोई न कोई खोट निकालते रहते हैं।

इसे भी पढ़िए :  बडगाम उपचुनाव: कर्फ्यू और तनाव के चलते सिर्फ 2.02 फीसदी वोटिंग, मात्र 702 वोट डले
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse