PAK के फिर बिगड़े बोल, कहा- कश्मीरियों का करता रहेगा समर्थन

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने मंगलवार(6 सितंबर) को कश्मीर को पाकिस्तान की ‘‘गले की नस’’ बताते हुए कहा कि पाकिस्तान घाटी के लोगों का ‘‘कूटनीतिक और नैतिक’’ मोचो’ पर समर्थन करता रहेगा।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद चीन ने 'पाक' को बताया अपना सदाबहार रणनीतिक साझेदार

जनरल शरीफ ने पाकिस्तान के रक्षा दिवस पर रावलपिंडी में ‘जनरल हेडक्वार्टर्स’ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि ‘‘हम कश्मीर के लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए किए गए बलिदानों को सलाम करते हैं। मुद्दे का हल इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों को लागू करने में निहित है।

इसे भी पढ़िए :  UN हेडक्वार्टर में दिवाली की चमक, पहली बार मनाया गया किसी देश का पर्व

शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर का कूटनीतिक और नैतिक मोचो’ पर समर्थन करना जारी रखेगा।’’ उन्होंने कहा कि कश्मीर पाकिस्तान की ‘‘गले की नस’’ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘पाकिस्तान का रक्षा अजेय है।’

इसे भी पढ़िए :  जानिए, आतंकियों की हिट लिस्ट में किस किस हिन्दू का नाम है