पाकिस्तान में समझौता एक्सप्रेस में चढ़ने से 4 भारतीय महिलाओं को रोका गया

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। पाकिस्तान में रेलवे के अधिकारियों ने सोमवार(26 सितंबर) को चार भारतीय महिला यात्रियों को कथित रूप से अधूरे यात्रा दस्तावेजों के चलते दिल्ली जाने वाली समझौता एक्सप्रेस में चढ़ने से रोका गया।

एक महिला ने भावुक होते हुए कहा कि ‘‘अधिकारियों का कहना है कि हमारे यात्रा दस्तावेज अधूरे हैं।’’ उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सदस्य भारत में उनका इंतजार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  राजनीति: जानिए अपने करीबी दोस्त पुतीन से पहले ट्रंप ने मोदी को क्यों किया फोन

महिलाओं ने वाघा रेलवे स्टेशन पर पाकिस्तान के रेलवे अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोमवार और गुरूवार को सप्ताह में दो बार नयी दिल्ली और लाहौर के बीच चलने वाली ट्रेन में नहीं चढ़ने देने पर उन्होंने विरोध किया।

इसे भी पढ़िए :  158 भारतीय सैनिकों को मारने का चीन कर रहा झूठा दावा

हालांकि रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि महिलाएं अपने यात्रा दस्तावेज पूरे करने के बाद गुरूवार को भारत जा सकती हैं।

इसे भी पढ़िए :  G-20 सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति ने की भारत की तारीफ, मोदी ने दी शुभकामनायें

सौ से अधिक पाकिस्तानी और 84 भारतीय नागरिकों को लेकर समझौता एक्सप्रेस कड़ी सुरक्षा के बीच नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। पाकिस्तान और भारत के बीच मौजूदा तनाव के मद्देनजर सोमवार को सुरक्षा को लेकर अधिकारी ज्यादा चौकस दिखे।