ओबामा प्रशासन में अमेरिकी सेना के जनरल ‘मलबे में तब्दील हो गए’: डोनाल्ड ट्रम्प

0
ट्रंप ओबामा

 

दिल्ली:

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने एक और विवादित बयान देते हुए कहा है कि ओबामा प्रशासन में अमेरिकी जनरल ‘मलबे में तब्दील हो गए’ और अगर वह राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो कुछ शीर्ष सैन्य अधिकारियों को हटाएंगे।

ट्रम्प ने आरोप लगाया, ‘‘मेरा मानना है कि बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के नेतृत्व में जनरल मलबे में तब्दील हो गए। उनको उनको इतना नकारा बना दिया गया है कि यह देश के लिए शर्मसार करने वाला हो गया है।’’ एक सवाल के जवाब में ट्रम्प ने कहा कि वह आईएसआईएस के बारे में अमेरिकी सैन्य अधिकारियों से ज्यादा जानते हैं।

इसे भी पढ़िए :  और घातक हमले के लिए तैयार रहे देश - फ्रांस के PM वाल्स

उन्होंने कहा, ‘‘बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के तहत सैन्य अधिकारी सफल नहीं हुए हैं।’’ बहरहाल, ट्रम्प ने इसी से जुड़े एक अन्य सवाल पर कहा कि उनको सेना पर पूरा विश्वास है।

इसे भी पढ़िए :  आरएसएस और मुस्लिम मंच मुसलमानों को आतंकी बनने से रोकेंगे

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे सेना पर बहुत विश्वास है। मुझे कुछ कमांडरों पर बहुत अधिक भरोसा है। परंतु मुझे हिलेरी क्लिंटन या नेतृत्व में विश्वास नहीं है। आप देखिए कि क्या हुआ है। वह आती हैं और कहना शुरू करती हैं कि मैंने यह किया.वह किया। वह 30 वर्षों से हैं। मेरा मतलब यह है कि हमें बदलने की जरूरत है। हमें इसे तेजी से करना होगा।’’

इसे भी पढ़िए :  केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से फटकार