अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव: ताजा चुनावी सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप से आगे निकलीं हिलेरी क्लिंटन

0
अमेरिका

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं। दो दि बाद अमेरिका में चुनाव होगा जिसमें जनता तय करेगी कि अमेरिका में किसकी सत्ता होगा। सत्ता की इस लड़ाई में एक तरफ हिलेरी क्लिंटन हैं तो दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप। आठ नवंबर के बाद दोनों की किस्मत अमेरिका की जनता तय करेगी।

जनसत्ता की खबर के मुताबिक हाल ही में हुए चुनावी सर्वे में हिलेरी क्लिंटन डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़ती नज़र आ रही हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले हुए इस ताजा सर्वे में वाइट हाउस के लिए उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप से सिर्फ दो फीसद अंकों से आगे हैं।

इसे भी पढ़िए :  जानिए क्यों अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में होने वाली रैली को रद्द किया गया?

अमेरिकी चुनाव की खास बातें

अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के चयन के लिए आठ नवंबर को होने वाले चुनाव में अनुमानत: 20 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें से तीन करोड़ 50 लाख से ज्यादामतदाता पहले ही मतदान कर चुके हैं। फॉक्स न्यूज ने अपने ताजा सर्वे में कहा कि ट्रंप (43 फीसद) हिलेरी से (45 फीसद) दो फीसद अंकों से पीछे चल रहे हैं। हिलेरी एक हफ्ते पहले तीन अंकों और मध्य अक्तूबर में छह अंकों से आगे थीं।

election-2

क्या कहते हैं सर्वे ?

डेमोक्रेटिक चुनाव सर्वेक्षक क्रिस एंडरसन ने कहा कि एफबीआइ की कार्रवाई ने हिलेरी को अंतिम हफ्ते में बचाव की मुद्रा में आने पर मजबूर कर दिया। एक अन्य मीडिया संस्थान ने हिलेरी को मिलने वाले निर्वाचन मंडल के मतों को पहली बार 270 की संख्या से नीचे बताया। अमेरिका में चुनाव जीतने के लिए 270 मत प्राप्त करना जरूरी है। एक अनुमान के मुताबिक, इस चुनाव में हिलेरी को निर्वाचन मंडल के 268 मत मिलने की संभावना जताई है जो जरूरी संख्या से दो कम है। सीएनएन ने ट्रंप को निर्वाचन मंडल के 204 मत मिलने की संभावना जताई की है।

इसे भी पढ़िए :  तिब्बत में महसूस किए गए 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

प्रमुख अमेरिकी मीडिया संस्थान के मुताबिक, ट्रंप को पिछले दो सप्ताह में, खासकर हिलेरी के कथित ईमेल घोटाले में जांच पुन: शुरू किए जाने को लेकर एफबीआइ निदेशक जेम्स कोमे की पिछले सप्ताह की घोषणा के बाद से लाभ मिला है। सभी बड़े चुनाव सर्वे पर नजर रखने वाले रियल क्लीयर पॉलिटिक्स के मुताबिक, हिलेरी चुनाव सर्वे में औसतन 1.6 फीसद अंकों से आगे हैं। द न्यूयार्क टाइम्स में नैट सिल्वर के पोल्स ओनली मॉडल के मुताबिक, हिलेरी के जीतने की संभावना 67.8 फीसद है जबकि हफिंगटन पोस्ट की मानें तो हिलेरी के जीतने की संभावना 97.9 फीसद है।

इसे भी पढ़िए :  चक्रवाती तूफान इरमा से अमेरिका के फ्लोरिडा में भूस्लखन का खतरा, भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर

देखना दिलचस्प होगा कि तमाम सर्वेक्षण के बाद क्या कुछ हकीकत सामने आ पाती है। अमेरिका के सबसे बड़े इलेक्शन में ओपिनियन पोल कितना सच साबित हो पाता है। और आखिरकार अमेरिका की गद्दी पर कौन राज करता है।