कांगो रिपब्लिक में बम धमाके में भारत के 32 सैनिक घायल, 1 बच्चे की मौत

0
32

किंशासा में कांगो रिपब्लिक में भारत के 32 शांति सैनिक एक बम धमाके में घायल हो गए हैं। ब्लास्ट में एक बच्चे की मौत हुई है। यूएन मिशन के हवाले से समाचार एजेंसी रायटर्स ने यह खबर दी है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में सेना के शिविर पर भीड़ ने किया हमला

यूएन मिशन कांगो के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह की है। भारतीय शांति सैनिक गोमा जिले के एक गांव में सर्च ऑपरेशन के लिए जा रहे थे। तभी उनके व्हीकल को टारगेट कर ब्लास्ट किय गया। यूएन के पीस कीपिंग मिशन में भारत 17 साल से है। यूएन पीस कीपिंग मिशन में अब तक 3263 सैनिकों की मौत हुई है। इनमें से 157 भारतीय हैं। इसके बाद नाइजीरिया का नंबर है। जिसके 142 सैनिक मारे गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  NEWS UPDATE: पाकिस्तान दरगाह में हुए धमाके में 100 के पार पहुंची मरने वालों की तादात, पढ़ें-कब, क्या, कैसे हुआ ?