मुलायम सिंह ने फिर खेला मुस्लिम कार्ड, कहा हम मुसलमानों के सच्चे हितैषी

0
मुलायम सिंह

 

दिल्ली:

उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले ‘मुस्लिम कार्ड’ खेलते हुए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आज कहा कि भाजपा ने अयोध्या में विवादित ढांचा गिरवा दिया था। उसके बाद मुसलमानों ने सपा की सरकार बनवायी। उन्होंने दावा किया कि जनता एक बार फिर भारी बहुमत से सपा की सरकार बनवाएगी।

सपा प्रमुख ने ‘मुलायम संदेश यात्रा’ की शुरूआत के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘भाजपा ने मस्जिद गिरवा दी थी। इसके बाद मुसलमानों ने हमारी सरकार बनवायी। मुसलमान हमारे खिलाफ नहीं है। अयोध्या में हमने किसी को मरवाया नहीं, फिर भी मुकदमा लिखा दिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं और मुसलमानों को पार्टी से ज्यादा जोड़ना है। मुसलमान हमारे खिलाफ नहीं है। दूसरी पार्टी के मुस्लिम नेता भी खिलाफ नहीं बोलते। मुसलमान सबसे ज्यादा पिछड़े हैं। हमने भर्तियां की। अब हर थाने में मुसलमान सिपाही हैं।’’ उन्होंने कहा कि मुस्लिम पिछडा हुआ है। हमारी सरकार ने उसे आगे बढाने का काम किया। हमारे नौजवान एक बार फिर सरकार बनवाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  प्रधानमंत्री मोदी ने की म्यूनिख हमले की निंदा

लखनउ के चिकन के कपडों का उल्लेख करते हुए मुलायम ने कहा कि विश्व में चिकन के कपड़े मशहूर हैं, जिन्हें लखनऊ के मुसलमान बनाते हैं। आज नौजवान संकल्प करके जाएगा कि फिर सपा की सरकार बनेगी।

इसे भी पढ़िए :  महिला कांग्रेसी नेता ने लिखा 'I Love You Modi ji, वायरल हुआ मैसेज

उन्होंने कहा, ‘‘अभी सभी नौजवानों को नौकरी नहीं मिली है, अबकी बार सरकार बनेगी तो कुछ न कुछ रोजगार देंगे। किसी नौजवान का हाथ नहीं खाली होगा।’’

इसे भी पढ़िए :  आज मोदी पर जमकर बरसीं डिंपल, 'PM हमेशा भेदभाव, हिंदू-मुस्लिम, कब्रिस्तान की बात क्यों करते हैं?'

मुलायम के भाषण के बीच कुछ उत्साही कार्यकर्ता नारे लगाने लगे, जिस पर मुलायम उन्हें डांटते हुए बोले कि नारे मत लगाओ। अच्छी बात बोल रहे हैं। सुनो और ताली बजाओ।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यात्रा में उन वादों को बताना, जिन्हें पूरा किया। साथ ही जो काम बिना वादों के पूरा किया उन्हें भी बताना।