उत्तर कोरिया में बाढ़ से 133 लोगों की मौत, 395 लपाता: संयुक्त राष्ट्र

0

 

दिल्ली

उत्तर कोरिया के सीमावर्ती क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ से कम से कम 133 लोग मारे गए हैं और 395 अन्य लापता हैं, जबकि हजारों घर बह गए। प्योंगयांग के क्षेत्र में बड़ी मुसीबत की रिपोर्ट करने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने यह जानकारी दी।

विश्व निकाय की ओर से जारी किए एक बयान में कहा गया है कि तुमेन नदी से सटे इलाकों में रहने वाले तकरीबन 107,000 लोग अपने घरों को छोड़कर जाने को मजबूर हो गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  मध्य अफ्रीकी देश कांगो में ताजा हमले में 51 लोगों की हत्या, अबतक कुल 600 लोगों की मौत

विश्व निकाय का बयान आज प्राप्त हुआ है और उसमें उत्तर कोरिया सरकार के आंकड़ों का हवाला दिया गया है।

उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने इसे दशकों में हुई सबसे भंयकर वष्रा बताया है जिससे चीन और रूस से लगती उसकी उत्तरपूर्वी सीमा के पास बाढ़ आई है।

इसे भी पढ़िए :  आज होगा पाकिस्तानी पीएम का चुनाव: चुनाव मैदान में 6 उम्मीदवार

उसने कहा कि बाढ़ की वजह से लोगों को बेहद परेशानी का सामना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि 2012 की गर्मियों में भीषण आंधी की वजह से कम से कम 169 लोग मारे गए थे।

यूएन ऑफिस फॉर कोर्डिंनेशन ऑफ ह्यूमेंटेरियन अफेयर्स ने रविवार को एक बयान में बताया कि ताजा बाढ़ ने 35,500 घरों को प्रभावित किया है जिनमें 69 प्रतिशत को पूरी तरह से तबाह हो गए और 8,700 सरकारी इमारतों को नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  अब अफगानिस्तान ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाक को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में घेरा

इसने कहा कि करीब 16000 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई है और कम से कम 1,40,000 लोगों को तुरंत मदद की दरकार है।