भ्रष्टाचार के मुद्दे को दबाने के लिए कपिल को बनाया जा रहा निशाना: कांग्रेस

0
कपिल शर्मा

 

दिल्ली:

 बीएमसी अधिकारियों के खिलाफ रिश्वत के अपने आरोपों पर मनसे और शिवसेना का आक्रोश झेल रहे कॉमेडियन कपिल शर्मा के समर्थन में आते हुए कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने आज कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए कलाकार को सताया जा रहा है और सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

इसे भी पढ़िए :  योगी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला, कहा- 'बबूल के पेड़ से आम नहीं मिल सकता'

मुंबई कांग्रेस प्रमुख निरूपम ने राज्यपाल सी विद्यासागर राव को एक पत्र में आरोप लगाया कि शहर में मुख्यमंत्री बंगला, नरीमन प्वाइंट पर भाजपा का प्रधान कार्यालय और शिवसेना की शाखाओं सहित राजनीतिक दल से जुड़ा कई अवैध निर्माण हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  मुरली मनोहर जोशी को पद्म सम्मान देने पर भड़के ओवैसी, कहा- बाबरी विध्वंस मामले के आरोपी को पुरस्कार देना गलत

उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी कार्रवाई का अनुरोध किया।