ऑटोरिक्शा चलाकर भारत से ब्रिटेन पहुंचा यह शख्स

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। भारतीय मूल के इंजीनियर नवीन रबेल्ली ने सौर उर्जा चलित एक ऑटोरिक्शा से भारत से लंदन की 10,000 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य एशिया और यूरोपीय देशों में अक्षय उर्जा का इस्तेमाल कर सवारी वाहनों के लिए वैकल्पिक परिवहन समाधानों को लेकर जागरूकता फैलाना था।

इसे भी पढ़िए :  कलराज मिश्र ने किया गडकरी का समर्थन, कहा- मनमोहन सिंह ने ही दिया था ‘अच्छे दिन’ का नारा

दुनिया के कई हिस्सों में ‘टुक टुक’ के नाम से प्रसिद्ध ऑटो फरवरी में बेंगलुरू से यात्रा पर निकला था। 35 साल के रबेल्ली सोमवार(12 सितंबर) को ब्रिटेन पहुंचे। वह उम्मीद से पांच दिन बाद पहुंचे, क्योंकि पिछले हफ्ते सफर के दौरान फ्रांस में शौचालय जाते हुए उनके साथ चोरी की घटना हुई।

इसे भी पढ़िए :  दुनिया में पहली बार: मां के गर्भ में ही डॉक्टरों ने बच्ची को दिखा दी बाहर की दुनिया, पढ़िए कैसे

उन्होंने 1,500 डॉलर में डीजल चालित ऑटोरिक्शा खरीदा, जिसपर उन्होंने 11,500 डॉलर का अतिरिक्त खर्च कर उसे शून्य कार्बन उर्त्सजन वाले वाहन में बदल दिया। उन्होंने वाहन को ‘तेजस’ नाम दिया।

फ्रांस में हुई घटना से अप्रभावित रहते हुए रबेल्ली ने सफर जारी रखा। घटना में उनका पासपोर्ट और बटुआ चोरी हो गया था। उन्होंने कहा कि ‘‘इस सफर का उद्देश्य एशिया और यूरोपीय देशों में अक्षय उर्जा-सौर एवं विद्युत उर्जा का मिश्रण का इस्तेमाल कर सवारी वाहनों के लिए वैकल्पिक परिवहन समाधानों को लेकर जागरूकता फैलाना था।

इसे भी पढ़िए :  ISIS ने वीडियो जारी कर दी धमकी, पीएम मोदी को बताया मुसलमानों का दुश्मन