टैक्सी – ऑटो हड़ताल से दिल्ली में जनजीवन अस्त-व्यस्त

0

ऑटो-टैक्सी का प्रयोग करने वाले दिल्लीवासियों को आज परेशानियों का सामना करना पडा। क्योंकि ऑटो-रिक्शा और टैक्सी यूनियनों ने राष्ट्रीय राजधानी में ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं के खिलाफ आज हड़ताल पर थे। दिल्ली में करीब 85,000 ऑटो-रिक्शा और 15,000 काली-पीली टैक्सियां हैं। इनको हड़ताल पर चले जाने से लोगों को आवागमन के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 20 ट्रांसपोर्ट यूनियनों की संयुक्त कार्य समिति के मुताबिक, इस हड़ताल को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने भी अपना समर्थन दिया था और वे भी इस हड़ताल में भाग लिए थे।
देखिए टैक्सी हड़ताल से लोगों को क्या क्या परेशानियां हुई।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली: यमुना नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत