दूसरे अंततराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में 8 करोड़ रूपये का व्यय

0

दिल्ली
सरकार ने 191 देशों में दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2016 के समारोहों के आयोजन के लिए आठ करोड़ रूपये खर्च किए हैं।

आयुष राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज राज्यसभा को बताया कि दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2016 के आयोजन के लिए आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) मंत्रालय ने 21 करोड़ 59 लाख 74 हजार 485 रूपये के व्यय की मंजूरी दी थी।

इसे भी पढ़िए :  टीवी पर तीन तलाक पर हो रही थी बहस, मौलाना साहब बोले- शरीयत से छेड़छाड़ करने वाली हुकूमत के कर देंगे टुकड़े

नाइक ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने 191 देशों में दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2016 के समारोहों के आयोजन के लिए आठ करोड़ रूपये खर्च किए हैं।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म, पीठ दिखाकर भागे आतंकी

उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2016 के आयोजन में सामूहिक योग प्रदर्शन का मुख्य राष्ट्रीय समारोह चंडीगढ़ में आयोजित किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  काले धन के बाद अब सोने पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे पीएम मोदी?