पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक का लेगा बदला? तैयार है भारतीय सेना

0
सर्जिकल स्ट्राइक
फाइल फोटो
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

पाकिस्तान भारत पर हमले कर सकता है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान भारतीय सेना द्वारा पीओके में की गई सर्जिकल स्ट्राइक का बदला जरूर लेगा। पाकिस्तान आने वाले हफ्तों में भारत में कोई बड़ा आतंकी हमला करवा सकता है। हालांकि पाकिस्तान के एनएसए नासिर जांजुआ ने पिछले हफ्ते अजीत डोभाल से दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के बारे में बात की थी, लेकिन यह सिर्फ दिखावा मात्र हो सकता है।

इसे भी पढ़िए :  संयुक्त अभ्यास के लिए पाकिस्तान पहुंची रूसी सेना

भारत की नजर फिलहाल दो बातों पर है। पहली, यह देखना कि पाकिस्तान उरी जैसा ही कोई बड़ा हमला करता है या लगातार छोटे-छोटे हमले जारी रखता है। जैसा कि पिछले कुछ दिनों में बारामूला, हंदवाड़ा और शोपियां में हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  पाक परमाणु हथियारों को लेकर चिंतित है अमेरिका, भारत को बताया सहयोगी

दूसरा, भारत इस पर नजर रखेगा कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ राहील शरीफ नवंबर के बाद रिटायर होते हैं या पद पर बने रहते हैं। अगर राहील शरीफ का कार्यकाल बढ़ाया जाता है तो शायद इसका मतलब यह होगा कि पाकिस्तान के साथ लंबी लड़ाई की तैयारी में है।

इसे भी पढ़िए :  जवानों की मदद के लिए लॉन्च किया गया व्हॉट्सऐप नंबर, पाकिस्तानी दे रहे भारत और सेना को गालियां

अगले पेज पर पढ़ें क्या है भारत की तैयारी

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse