पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक का लेगा बदला? तैयार है भारतीय सेना

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

इंडियन आर्मी द्वारा पीओके में 29 सितंबर की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एक बात तो साफ है कि एलओसी क्रॉस करना भारत के लिए अब कोई बड़ी बात नहीं है। सर्जिकल स्ट्राइक करके पीओके में आतंकियों के लॉन्च पैड्स नष्ट करने का तत्कालिक मकसद था पाकिस्तानी सेना के कंफर्ट को तोड़ना।

इसे भी पढ़िए :  फारुख अब्‍दुल्‍ला बोले, भारत-पाकिस्तान बातचीत से निकाले हल

सर्जिकल स्ट्राइक का लॉन्ग टर्म में मकसद था कि पाकिस्तान को यह संदेश देना कि उसे अब भारतीय सेना के इस रवैये के साथ अजस्ट करना होगा। अब अगर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया जाता है या आतंकियों द्वारा किसी भी तरह का हमला होता है तो भारत भी उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच नहीं होगा गठबंधन, बब्बर ने कहा: अफवाह फैला रहा है विपक्ष

तीसरी बात यह कि अगर अब भारत पर हमला होता है तो वह एलओसी की परवाह नहीं करेगा। उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान को भारत की ओर जवाबी कार्रवाई की आशंका तो थी। इसीलिए उसने अपनी चौकियों पर सुरक्षा बढ़ा दी थी लेकिन भारत ने उसके अनुमान से आगे जाकर पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दे दिया।

इसे भी पढ़िए :  बारामूला हमले पर सवाल : मारा गया शहीद आतंकियों की गोली का शिकार हुआ या अपनों की

अगले पेज पर पढ़ें पाकिस्तान के ताजा हालात के बारे मे 

2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse