पढ़िए: किसने नरसिंह यादव के खाने में मिलाया नशीला पदार्थ

0

भारतीय कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष ब्रडभूषण सिंह ने नरसिंह यादव के डोप में फेल होने का जो कारण बताया है वो बहुत ही सनसनीखेज है। सिंह ने कहा है कि सोनीपत कैंप में नरसिंह के खिलाफ साजिश की गई है। उनके खाने में साजिश के तहत नशीली दवाईयां मिलाई गई ताकि वो डोप टेस्ट में फेल हो जाएं और रियो ओलंपिक ना जा सके। नरसिंह के साथ हुई साजिश की बात कहते हुए सिंह ने कहा कि सोनिपत के कैंप की महिला इंचार्ज पर शक की सुई जाती है। फेडरेशन का आरोप है कि 5 जून को खाने में छौंक लगाते समय प्रतिबंधित दवा डाली गई।
सिंह ने कहा कि जिस दवा के लेने का आरोप नरसिंह यादव पर लगा है उस दवाई का नरसिंह से कोई दूर दूर तक वास्ता नहीं था।
नरसिंह यादव ने 19 जुलाई को लिखित शिकायत फेडरेशन को दी है। उन्होंने साई के भी एक अधिकारी का नाम लिया है। नरसिंह यादव ने अगर कोई भी दवा का प्रयोग किया होता तो वह स्पेन में लड़ने से बचते। एक महीने के अंदर तीन बार डोप टेस्ट होना कहीं न कहीं संदेह पैदा करता है। नरसिंह यादव के साथ उसके रूम पार्टनर के शरीर में भी वही कैमिकल पाया गया है जो नरसिंह यादव के शरीर में पाया गया है।
कुश्ती संघ अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में जांच का अधिकार हमारे पास नहीं है। इस पूरे मामले पर गुरुवार को आखिरी फैसला आएगा। फेडरेशन के अध्यक्ष ने कहा कि हमें उम्मीद है कि नरसिंह यादव को न्याय मिलेगा। सिंह ने कहा कि खिलाड़ी को संरक्षण देना संघ का काम है। फेडरेशन का यह भी दावा है कि नरसिंह का रिकॉर्ड साफ सुथरा है। फेडरेशन को अभी भी उम्मीद है कि नरसिंह ही रियो ओलिंपिक में हिस्सा लेंगे।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी और ट्रंप की पाकिस्तान को चेतावनी, आतंकी समूहों पर लगाम लगाएं वरना…