हम बलूचिस्तान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करते: अमेरिका

0
बलूचिस्तान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

 

दिल्ली:

अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका बलूचिस्तान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करता और पाकिस्तान की एकता एवं अखंडता का सम्मान करता है। इस अशांत क्षेत्र में मानवाधिकारों की स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी के बाद यह बयान आया है।

इसे भी पढ़िए :   पाकिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर अमेरिका चिंतित

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कल अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सरकार की नीति यह है कि हम पाकिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करते हैं और हम बलूचिस्तान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करते।’’ दरअसल, किर्बी पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान के अंदर और बाहर दोनों ओर से प्रांत की आजादी की मांग बढ़ने और वहां पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ आवाजें तेज होने से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  ड्रैगन की चेतावनी: 'भारत ने अगर बलूचिस्तान में दखल बढ़ाया तो चुप नहीं बैठेगा चीन'
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse