अपना 66वां जन्मदिन गुजरात में मनाएंगे PM मोदी

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 66वां जन्मदिन(17 सितंबर) अपने गृह राज्य गुजरात में मनाएंगे। यहां वे अपनी मां से आशीर्वाद लेंगे और आदिवासियों तथा ‘दिव्यांगों’ के साथ समय बिताएंगे। यह हाल के दिनों में मोदी का तीसरा गुजरात दौरा है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

गुजरात भाजपा के प्रवक्ता भारत पांड्या ने बताया कि पीएम मोदी 17 सितंबर को अहमदाबाद पहुचेंगे। सबसे पहले वे अपनी मां हीरा बा से आशीर्वाद लेने गांधीनगर जाएंगे और अन्य परिजनों से मुलाकात करेंगे। मोदी की मां गांधीनगर में उनके छोटे भाई के साथ रहती हैं।

इसे भी पढ़िए :  अक्षय ने समझा शहीद के परिवार का दर्द, फोन करके दी सांत्वना, अकाउंट में डलवाए 9 लाख रूपए

बाद में वे आदिवासी जिले दाहोद जाएंगे, जहां वे एक सिंचाई परियोजना का शुभारंभ करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। दाहोद के जिलाधिकारी ललित पदालिया ने बताया कि यह समारोह और रैली शहर से 25 किमी दूर लिमखेड़ा में होगी।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति कोविंद ने किया सरदार सिंह और पैराएथलीट देवेंद्र झाझरिया को राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित

पदालिया ने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री कदाना-हाफेश्वर सिंचाई परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इस परियोजना के तहत जिले के दूरदराज के कई गांवों में पानी पहुंच सकेगा। यह कार्यक्रम लिमखेड़ा में सुबह होगा।’’ कार्यक्रम के बाद मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे।

दोपहर में वे नवसारी जाएंगे और दिव्यांगों के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें वे दिव्यांगों को उनकी जरूरत का सामान वितरित करेंगे। पटेल आरक्षण आंदोलन और उना मामले के बाद गुजरात चुनाव में भाजपा को चुनौती मिलने की संभावना है।

इसे भी पढ़िए :  राहुल ने कसा RBI पर तंज, कहा नियम ऐसे बदले जा रहे हैं, जैसे मोदी कपड़े बदलते हैं

बीते महीने मोदी दो बार यहां आ चुके हैं। एक बार स्वामीनारायण संत प्रमुखस्वामी महाराज के निधन पर और दूसरी बार सौराष्ट्र में सिंचाई योजना का शुभारंभ करने के लिए।