रियो पैरालिंपिक: भाला फेंक में देवेंद्र झाझरिया ने जीता गोल्ड  

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। देवेंद्र झाझरिया ने रियो पैरालिंपिक की भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत लिया है। देवेंद्र ने भाला फेंक F-46 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही 63.97 मीटर दूर भाला फेंक कर नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया।

इसे भी पढ़िए :  सपा में सब ठीक है? अखिलेश ने मंत्री गायत्री प्रजापति से मिलने से किया इनकार

भारत का रियो पैरालिंपिक में यह उनका दूसरा गोल्ड मेडल है। 12 साल पहले 2004 एथेंस पैरालंपिक में भी उन्होंने गोल्ड जीता था। तब उन्होंने 62.15 मीटर जेवलिन फेंका था, जो कि इससे पिछला विश्व रिकॉर्ड था।

रियो पैरालिंपिक में यह भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले मरियप्पन थंगावेलु ने पुरुषों के हाई जंप मुकाबले में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था।

इसे भी पढ़िए :  सोना रखने वाले हो जाएं सतर्क, सरकार ने जारी किए नए नियम, पढ़ें- सोने पर टैक्स की नई शर्तें

अब रियो पैरालिंपिक में भारत के चार पदक पदक हो गए हैं, जिनमें दो गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  आरएसएस ने राहुल गांधी से मांगी सफाई, पूछा यह सवाल...

35 वर्षीय देवेंद्र राजस्थान के चुरू के रहने वाले हैं। उनका एक हाथ खराब है। रेलवे के पूर्व कर्मचारी झाझरिया अब स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ काम करते हैं।