सोना क्रय-विक्रय के लिए अब जरूरी हो सकता है पैन कार्ड देना

0
सोना क्रय-विक्रय के लिए अब जरूरी हो सकता है पैन कार्ड देना

वित्तीय नियामकों के एक पैनल ने यह प्रस्तावित किया है कि सोने की हर क्रय – विक्रय के लिए पैन कार्ड अनिवार्य हो। अगर सरकार इस पर सहमत होती है तो सोने की खरीद भले ही कितनी भी राशि की हो इसके लिए पैन कार्ड जरूरी हो सकता है। वर्तमान में सिर्फ दो लाख रुपये से अधिक सोने की खरीद के लिए ही पैन नंबर जरूरी होता है।

इसे भी पढ़िए :  रिलायंस इंडस्ट्रीज पर सरकार ने लगाया 2,500 करोड़ का जुर्माना

सोने की हर क्रय – विक्रय इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रजिस्ट्री में दर्ज की जाएगी। इसका मतलब है कि जब भी आप किसी ज्वैलर से सोना खरीदेंगे तो ऑनलाइन उसका हिसाब-किताब रखा जाएगा ताकि पता चल सके कि कहीं कोई व्यक्ति सोना खरीदकर काला धन तो जमा नहीं कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  टाटा संस ने साइरस मिस्त्री पर लगाया बेहद गंभीर आरोप, जानकर रह जाएंगे हैरान

हाउसहोल्ड फाइनेशियल पैनल की रिपोर्ट ने कहा, ‘समिति ने यह सिफारिश सोने के रूप में काला धन जमा करने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण लगाने के इरादे से की है। समिति का मानना है कि कर निवारण का प्रवर्तन सख्त होना चाहिए। आरबीआइ ने वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (एफएसडीसी) की मीटिंग के बाद भारत में घरेलू वित्त के विभिन्न पहलुओं के अध्ययन के लिए इस समिति का गठन किया था।

इसे भी पढ़िए :  नटराजन चन्द्रशेखरन होंगे टाटा संस के नए चेयरमैन

Click here to read more>>
Source: aaj tak