दोषी नेताओं पर लगे आजीवन प्रतिबंध, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और चुनाव आयोग से मांगा जवाब

0
सुप्रीम कोर्ट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

देश की सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट ने दोषी नेताओं पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाली जनहित याचिका पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। याचिका में एक साल के अंदर केसों की सुनवायी करके दोषी पाए जाने वाले नेताओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गयी है।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट ने अपने जजों को घुमाने के लिए खर्च किए 141 करोड़ रुपये

दोषी लोगों के जिस प्रकार कार्यपालिका और न्यायपालिका में प्रवेश पर रोक है उसी प्रकार ऐसे लोगों के चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगाने का केंद्र और चुनाव आयोग से सुप्रीम कोर्ट ने जवाब मांगा है।

न्यायमूर्ति रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति पी सी पंत की पीठ ने सरकार और चुनाव आयोग को याचिका पर नोटिस जारी किया। याचिका में चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और अधिकतम आयुसीमा निर्धारित करने का निर्देश देने की भी मांग की गई है। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता एवं अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय द्वारा दायर याचिका में कहा गया है, ‘आतंकवाद और नक्सलवाद के अलावा हमारे देश की सबसे गंभीर समस्या है व्यापक भ्रष्टाचार और राजनीति का अपराधीकरण।’

इसे भी पढ़िए :  शहीद के पिता ने सेना से की मांग, अब पाकिस्तान को देना चाहिए मुंहतोड़ जवाब

अगली स्पलाइड में पढ़िए – कितने फीसदी सांसदों के खिलाफ हत्या और बलात्कार जैसे जघन्य आरोपों के तहत मामले दर्ज हैं। 

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी की 'हाथ' पर की गई टिप्पणी से भड़की बीजेपी, EC से की कांग्रेस चुनाव चिन्ह वापस लेने की मांग
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse